हरियाणा के नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, हरियाणा राज्य इकाई में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सरबजीत सिंह ने स्वतंत्रता का महत्व समझाया तथा यह भी बताया की स्वतंत्रता तभी कायम रहती है जब नियम और कायदों का ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाए | कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के अमूल्य योगदान और बलिदानों को स्मरण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की स्वतंत्रता के महत्व, संविधान के मूल्यों तथा राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसमे देशभक्ति गीत, स्वरचित कविताएं तथा रोचक प्रसंग सम्मिलित थे; इन प्रस्तुतियों से कार्यालय परिसर में उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों में राष्ट्रप्रेम, एकता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम से संबंधित समस्त कार्य, कल्याण समिति द्वारा सफलतापूर्वक एवं समन्वित रूप से संपन्न किए गए, जिसमे कार्यालय की सजावट, कार्यक्रम की रूपरेखा व संचालन, जलपान आदि सम्मिलित थे | स्वतंत्रता दिवस से पूर्व वृक्षारोपण भी किया गया
जिसके साथ रोपित पौधे भी 80वे स्वतंत्रता दिवस के साक्षी बने |
समारोह का समापन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।
View (597 KB)