Close

    स्वरचित हिंदी कविताओं के माध्यम से एनआईसी हरियाणा की अधिकारियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा दूरदर्शन पर प्रस्तुत की |

    • Start Date : 16/11/2026
    • End Date : 16/11/2026
    • Venue : Doordarshan, Kendra Sector-37, Chandigarh

    सृजनशीलता, साहित्यिक उत्कृष्टता एवं राजभाषा हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव

    एनआईसी हरियाणा संस्थान की दो अधिकारी, सुश्री जगनप्रीत कौर ब्रोका, वैज्ञानिक सी एवं सुश्री पूजा त्यागी, वैज्ञानिक सी ने दूरदर्शन (डीडी) के प्रतिष्ठित मंच पर अपनी स्वरचित हिंदी कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया। यह सहभागिता उनकी साहित्यिक प्रतिभा, मौलिक सोच एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को व्यापक पहचान प्रदान करने वाली उपलब्धि है।
    दोनों अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत कविताएँ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), चंडीगढ़-1 द्वारा संज्ञान में ली गई एवं मान्यता प्राप्त मौलिक साहित्यिक रचनाओं में शामिल हैं। दूरदर्शन के माध्यम से इन कविताओं की प्रस्तुति उनकी साहित्यिक सृजनशीलता और काव्य प्रतिभा को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करती है।

    View (754 KB)