National Informatics Centre, Haryana observed Swachhta Pakhwada from 17th September to 02nd October, 2025
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, हरियाणा में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने विभिन्न गतिविधियों मे उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा एकक तथा जिला मुख्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य स्थलों पर, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित वीडियो कांफ़्रेस के माध्यम से 17 सितंबर 2025 को स्वच्छता शपथ ली गई|
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 मनाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा द्वारा कार्य योजना तैयार की गई तथा संबंधित अधिकारियों को अपने कार्य स्थलों पर भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों और मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन कर समुचित सतर्कता के साथ कार्य योजना के अनुसार, गतिविधियों का निष्पादन करने के लिए नोडल अधिकारी को नामित किया गया|
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, हरियाणा तथा राज्य एवं जिला मुख्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत 17 सितंबर, 2025 को स्वच्छता शपथ के साथ की गई | 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2025 तक मनाए गए स्वच्छता पखवाड़े में निम्नलिखित गतिविधियों को कार्यरूप दिया गया|
- आवश्यकता के अनुसार कूड़ेदान को निर्धारित जगह पर लगाया गया।
- आस पास की सफाई के लिए कार्य योजना के अनुसार निर्धारित समय दिया गया।
- पुरानी फ़ाइलों/ कागजों को, जो इस्तेमाल में नहीं थी, उनको नष्ट किया गया।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, हरियाणा के सभी दफ्तरों एवं डाटा सेंटर की सफाई की गई और फ़ाइलों का रखरखाव सही ढंग से किया गया।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र मुख्यालय द्वारा “साइबर स्वच्छता” विषय पर आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की तथा इसका कार्यस्थल में सही से पालन करने का निश्चय किया।
- अंत में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों ने “स्वच्छता के प्रसार के लिए सेल्फ़ी पॉइंट“ पर चित्र खिचवा कर अपने भारत देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प को सुदृढ़ किया।

